Ranchi News: हरिमति मंदिर के विजया सम्मेलन में बांग्ला-हिंदी गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दुर्गा पूजा के आयोजन के बाद हरिमति मंदिर परिसर में शनिवार को विजया सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। कोलकाता से आए कलाकारों की संगीतमयी प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया। इस वर्ष हरिमति मंदिर की दुर्गा पूजा 91वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। कार्यक्रम में स्टार जलसा के गायक सौम्यदीप्त मुखर्जी, प्रियंका बोस और भास्कर ठाकुर ने बांग्ला और हिंदी के नए-पुराने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक देर शाम तक झूमते रहे। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। समारोह की शुरुआत दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के साथ हुई। मंदिर के अध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य और सचिव बीरेन चक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.