रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। हरिदेव सेवा संघ की ओर से रिम्स में निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। इस क्रम में संगठन की ओर से रिम्स में भर्ती मरीजों के परिजन और अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच चावल, दाल, सब्जी व अन्य भोज्य पद्धार्थ बांटे गए। संगठन के संस्थापक सह संचालक संजीत कुमार साहू ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था की ओर से मानवता की सेवा के क्रम में शहर के विभिन्न इलाके में सेवा शिविर का आयोजन कर नियमित रूप से भोजन का वितरण किया जाता है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों तथा मानवता की सेवा व सहयोग में भी संगठन के सदस्य जुटे रहते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रिम्स में जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन का वितरण कार्यक्रम में भोला प्रसाद, सोनू यादव, प्रीतम सिंह, कार्तिक कुमार, उज्ज्वल कुमार, जयेश साहू, पवन बरनवाल, चंदन सोनी, रंजीत साहू...