Ranchi News: हरित रांची के लिए ऐतिहासिक अध्याय सिद्ध होगा सखुआ महोत्सव : मेयर
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सखुआ महोत्सव-2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव के उद्घाटन स्थल चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव परिसर में शुक्रवार को रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने निगम के अधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि सखुआ महोत्सव-2026 हरित रांची की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक धरोहर सखुआ वृक्ष के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनजागरुकता का अभियान है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर हरित रांची के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.