रांची, नवम्बर 10 -- हरमू नदी की सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। गुरुनानक जयंती को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने नगर निगम की टीम के साथ वार्ड-23 में हरमू नदी तट का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरुनानक स्कूल के पीछे कडरू मार्ग से लाला लाजपत राय स्कूल मार्ग तक नदी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नदी में जमा कचरा, जल प्रवाह में बाधा, अतिक्रमण और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को देखकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नदी और तालाब के आसपास बोल्डर ब्लॉक लगाकर पेंटिंग कराने और पुल के दोनों ओर जाली लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोग नदी में कचरा नहीं फेंक सकें। नदी की सफाई के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 50 श्रमिकों को लगाने को कहा। वहीं, स्वच्छता शाखा को पोकलेन मशीन से नदी मे...