रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हरमू चौक पर भाजपा द्वारा 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' का बोर्ड लगाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने विरोध जताया है। कहा कि हरमू चौक एक सार्वजनिक स्थल है, किसी राजनीतिक की जागीर नहीं। किसी राजनीतिक पार्टी को सार्वजनिक स्थल के नामकरण या वहां अपना बोर्ड लगाने का अधिकार नहीं है। राकेश सिन्हा ने भाजपा से नामकरण संबंधी सरकारी आदेश, अधिसूचना और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति तत्काल सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति बोर्ड लगाना प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है और यह सार्वजनिक संपत्ति की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर मामला है।उन्होंने यह भी पढ़ें- भाजपा ने हरमू चौक का नाम 'विकसित भारत संकल्प चौक' किया रांची नगर निगम की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए प्...