Ranchi News: हथियार के बल पर रैपिडो चालक से अपराधियों ने पांच हजार लूटा
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अशोक नगर के समीप रहने वाले रैपिडो चालक से अपराधियों ने हथियार के बल पर पांच हजार रुपये लूट लिया। अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इस संबंध रेपिडो चालक धनेश्वर प्रसाद ने अंकित और आकाशगीत समेत अन्य के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। धनेश्वर प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की रात उन्हें एक व्यक्ति ने बुक किया। पिकअप के लिए अरगोड़ा कब्रिस्तान के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर चार की संख्या में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पिस्टल निकालकर उनकी गाड़ी के डायसबोर्ड में रखा मोबाइल निकाला और पांच हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। इस दौरान अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.