रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: हटिया, प्रतिनिधि। हटिया रेलवे मार्केट में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वेंडर्स मार्केट के निर्माण की मांग को लेकर अरुणोदय फुटपाथ दुकानदार समिति ने दुर्गापूजा के बाद सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है। बुधवार को हटिया रेलवे मार्केट में समिति की आकस्मिक बैठक हुई, जिसमें वेंडर्स मार्केट निर्माण में हो रही देरी पर चर्चा की गई। समिति का कहना है कि दुकानदार पिछले 15 वर्षों से मार्केट निर्माण के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बैठक में बताया गया कि समिति की ओर से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद रेल मंत्री के कार्यालय ने हटिया के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर संबंधित जमीन की स्थिति की जानकारी मांगी थी, ताकि वेंडर्स मार्केट निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने...