रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। एग्रीकल्चर कंसल्टेंसी एवं रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की ओर से हटिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में शिल्प उत्सव का विधिवत उद्घाटन विधायक नवीन जायसवाल ने शनिवार को किया। आयोजकों ने बताया कि शिल्प उत्सव 10 दिवसीय शिल्प एवं व्यावसायिक मेला है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 80 से अधिक कारीगर और उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। मेले में कारीगरों द्वारा हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक कला, वस्त्र, सजावटी सामग्री, आभूषण, प्राकृतिक और स्थानीय उत्पाद समेत विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...