रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। आपराधिक मामले में बरी होने के बावजूद हजारीबाग के डिटेंशन सेंटर में बंद महिला को प्रोबेशन होम में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने गुरुवार को हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। इसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली बेंच ने सरकार को महिला को जल्द प्रोबेशन होम भेजने का निर्देश दिया। अदालत ने राज्य के डिटेंशन सेंटरों और महिला शेल्टर होम की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट 19 नवंबर तक पेश करने का निर्देश दिया। सरकार और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की ओर से संचालित महिला शेल्टर होम की स्थिति का विवरण देने को कहा गया है। बांग्लादेश वापसी पर तीन साल से नहीं निकला रास्ता

बांग्लादेश वापसी की प्रक्रिया लंबित सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता से पूछा ...