Ranchi News: सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर के कर्रा रोड में बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान खूंटी थाना क्षेत्र के तुतटोली गांव निवासी 70 वर्षीय आशा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशा देवी धान कुटवाने के लिए कर्रा रोड की ओर गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर खूंटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.