रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला फोरलेन मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव के समीप रविवार की पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी 26 वर्षीय सुदर्शन उरांव और उनकी 20 वर्षीय पत्नी संजीता उरांव के रूप में हुई है। पीसीआर पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। यहां डॉ. अंजली ने प्राथमिक उपचार के बाद सुदर्शन उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घायल संजीता उरांव ने बताया कि वे अपने पति के साथ गड़गांव (इटकी) से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगल से एक बाइक के अचानक निकलने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरक...