रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड की दियांकेल पंचायत के उबका मैदान में स्व. विजय मुंडू स्मारक तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक चलेगी। उद्घाटन मुख्य अतिथि ईश्वर दत्त मार्शल मुंडू, पौलिना गुड़िया और विशिष्ट अतिथि कमड़ा मुखिया दीप्ति गुड़िया, उड़ीकेल मुखिया राफेल कोंगाड़ी और बारकुली मुखिया प्रतिमा तिडू ने किया। मौके पर प्रखंड स्तरीय पारंपरिक हातु सभा संघ तोरपा के अध्यक्ष उम्बलेन तोपनो, उपाध्यक्ष अजीत भेंगरा, प्रवक्ता अनसलेम भेंगरा, आयोजन समिति अध्यक्ष रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कुमार कर और कोषाध्यक्ष सलीम गुड़िया सहित अन्य लोग मौजूद थे। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कुटुम परिवार पडरिया ने बीके जामटोली को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में उड़ीकेल और आरसी उच्च विद्यालय गौ...