रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची। लोवाडीह के श्री गौरा आयुर्वेद औषधालय में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो और पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग ने किया। शिविर में 230 से अधिक लोगों की शुगर, बीपी जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं दी गईं। आयोजक रत्नेश अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगेंगे। मौके पर डॉ. बीके अग्रवाल, वैद्य पीके झा समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...