रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक ऐतिहासिक पहल की ओर आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह मेडिको सिटी परियोजना पर लगातार काम कर रहे थे। परियोजना के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई, तकनीकी पहलुओं पर विचार किया गया और झारखंड में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने की दिशा में प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा राज्यहित के कार्यों में उनका मनोबल बढ़ाया है और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा साथ दिया और राज्य के हित में आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रो...