रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दु:खद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को संघर्ष के दिनों में रूपी सोरेन का सदैव साथ मिला। स्वर्गीय रूपी सोरेन के जीवन से हम सबों को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान मुख्यमंत्री व दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक मुद्दों सहित कई विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर सीपीआई (एमएल) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी एवं पू...