रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला मुख्यालय में प्रातः 8:15 बजे झंडोत्तोलन होगा, जबकि मुख्य समारोह कचहरी मैदान में सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड तथा अन्य कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त आवास, समाहरणालय, नगर पंचायत, जिला परिषद, अनुमंडल कार्यालय, एसडीपीओ कार्यालय तथा पुलिस लाइन में भी निर्धारित समयानुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। उन्होंने निर्देश दिया...