Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। 15 अगस्त को कचहरी मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उपायुक्त ने मंच, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.