रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर रनिया प्रखंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और शान के साथ मनाया जाएगा। प्रखंड के आम से लेकर खास लोगों ने अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर झंडोत्तोलन के बाद एकता, भाईचारे और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। इसे लेकर विभिन्न संस्थानों और संगठनों में उत्साह का माहौल है। रनिया ब्लॉक मैदान में बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं विद्या विहार पब्लिक स्कूल, गरई में परेड के बाद देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है. यह भी पढ़ें- Siwan News इंटर कॉलेज में निकाली भव्य त...