रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मेकॉन और सेल के बंगाली समुदाय की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था मजलिस की ओर से रविवार को श्यामली कॉलोनी स्थित इस्पात क्लब में- स्मरणे पंचकोबी, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंगाल के पांच महान साहित्यकार- राजनीकांत सेन, अतुल प्रसाद सेन, काजी नजरुल इस्लाम, सुकांत भट्टाचार्य और द्विजेंद्रलाल राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी साहित्यिक व सांगीतिक विरासत को याद किया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बच्चों ने अतुल प्रसाद सेन के देशभक्ति गीत- ओठो गो भारतो लक्ष्मी, की समूह प्रस्तुति से की। इस प्रस्तुति का निर्देशन अमृता चटर्जी ने किया। इसके बाद पियाली मंडल व नबरुण साहा ने राजनीकांत सेन की रचनाओं का भावपूर्ण वाचन किया। वहीं, अपरूपा चौधरी के मार्गदर्शन में तृषा गोस्वामी, आरुषी मा...