रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत खूंटी के नगर भवन में मंगलवार को जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेले का आयोजन किया गया। ट्राईफेड क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड एवं बिहार, रांची की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने किया। मेले में जिले के 41 जनजातीय शिल्पकारों ने भाग लिया और अपने हस्तनिर्मित एवं पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में जूट क्राफ्ट, बांस शिल्प सहित स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार विभिन्न आकर्षक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश एवं अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शिल्पका...