रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन और आरके एंड कंपनी मैनपावर प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए समझौतों से जुड़े विवाद के निपटारे के लिए सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम चौधरी को मध्यस्थ नियुक्त किया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अदालत ने कंपनी की ओर से दाखिल दो आर्बिट्रेशन आवेदनों को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। दोनों पक्षों के बीच 6 अक्तूबर 2023 को हुए समझौतों में विवाद की स्थिति में मध्यस्थता से समाधान का प्रावधान किया गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि प्रतिवादी पक्ष ने अपने जवाब में 6 अक्तूबर 2023 को हुए समझौतों के निष्पादन से इनकार नहीं किया है। दोनों समझौतों के क्लॉज 14 में मध्यस्थता का प्रावधान भी स्पष्ट रूप से दर्ज है। अदालत ने कहा कि इस स्तर पर उसे ...