रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिरुटोला स्कूल परिसर स्थित तमन्ना स्कूल से बुधवार रात दो साउंड सिस्टम चोरी हो गए। स्कूल प्रबंधन के अली अफसर ने पिठोरिया थाना में दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली। चोरी की पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान पिरुटोला ऊपर मोहल्ला निवासी इरफान अंसारी, पिता जाकीर अंसारी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पिठोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...