रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची। 30 के पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को पासवा के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. अनु के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे, प्रवक्ता मेकुल दुबे और सचिव रुपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...