Ranchi News: स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, खेलगांव खटंगा में गुरुवार को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और दृष्टि संरक्षण के उद्देश्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिम्स के डॉ. तरुण, काउंसलर आशना कुमारी, ज्ञान शालिनी कुमारी, प्रकाश कुजूर, शालिनी कुमारी और नेत्र सहायक सुखदेव ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। इस दौरान बच्चों की दृष्टि क्षमता, चश्मे की आवश्यकता और आंखों से जुड़ी सामान्य समस्याओं का परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आंखों की नियमित देखभाल और दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.