रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डोरंडा मिस्त्री मोहल्ला निवासी आकाश कुमार वर्मा की बाइक व मोबाइल लेकर एक बदमाश फरार हो गया। इस संबंध में आकाश कुमार वर्मा ने विक्की क्षेत्री के विरूद्ध लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आकाश ने पुलिस को बताया कि विक्की क्षेत्री उनका परिचित है। तीन मई को विक्की ने गोस्सनगर कॉलेज के पास उससे स्कूटी मांगी और कहा कि कुछ देर में उसे लौटा देंगे। जिसके बाद आकाश ने अपने पड़ोसी के साथ विक्की को स्कूटी लेकर भेजा। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी स्कूटी रोका और एक युवती से बातचीत किया। उस वक्त आकाश के पड़ोसी को कहा कि पांच मिनट में आते हैं तुम यहीं पर रूको। जिसके बाद आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी न तो विक्की का कुछ पता चला और न ही स्कूटी का। जिसके बाद वह सोमव...