रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए रांची नगर निगम ने प्रमुख सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छंटाई शुरू कर दी है। इसके लिए निगम की नई स्काईलिफ्टर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। शनिवार को मोरहाबादी फुटबॉल ग्राउंड के समीप, भारत माता चौक, प्रेमसंस के पास और कांके रोड पर पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की गई। इस दौरान अनावश्यक, सूखी और रास्ते में बाधा बनने वाली शाखाओं को हटाकर पेड़ों की कैनोपी को व्यवस्थित किया गया। निगम का उद्देश्य पेड़ों की प्राकृतिक संरचना को बनाए रखते हुए सड़कों के किनारे हरियाली को बेहतर स्वरूप देना है। स्काईलिफ्टर की मदद से ऊंचाई पर स्थित शाखाओं की छंटाई भी आसानी से की जा रही है।

उद्यानिकी कार्यों की निगरानी गार्डन अधीक्षकों को सौंपे गए वार्ड शहर में उद्यानिकी कार्यो...