रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना पुलिस ने सोलर प्लेट चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चार सोलर प्लेट भी बरामद की हैं। कार्रवाई शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की गई सोलर प्लेटों को बुढ़मू बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर बोरसीपारा गांव जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से चार सोलर प्लेट बरामद की गईं। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुढ़मू थाना क्षेत्र के बादल लोहरा और प्रयाग अंसारी के रूप में...