रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। झरोटेप प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर संगठन सचिव गंगा सागर मंडल ने शिक्षकों और बच्चों के साथ मंगलवार को पेंशन पुनर्बहाली दिवस मनाया। इस दौरान चौथे पेंशन दिवस का केक काटा गया और बच्चों के बीच चॉकलेट बांटी गई। शिक्षकों ने ओपीएस की उपलब्धि को याद करते हुए कर्मचारी हितों के लिए आगे भी एकजुट रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी, राज्यकर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता, सभी कर्मचारियों को परिवहन भत्ता और सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने समेत लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों को पेंशन पुनर्बहाली दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एनएमओपीएस ने म...