रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। भाजपा झारखंड प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को सोनाहातू प्रखंड कार्यालय में सेवा संकल्प शिविर और सोनाहातू अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भाजपा सोनाहातू और बारेन्दा मंडल के संयुक्त आयोजन में किया गया। सेवा शिविर में जरूरतमंद लोगों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। आवेदनों को निष्पादन के लिए प्रखंड और अंचल कार्यालय के संबंधित विभागों में जमा कराया गया। सोनाहातू अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की नि:शुल्क जांच कर उचित परामर्श दिया गया। सेवा संकल्प शिविर में कार्यक्रम प्रभारी दिलेश्वर कोईरी, बारेन्दा मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, उमेश चंद्र महतो, परीक्षित मंडल, पदलोचन महतो, पद मोहन महतो, हीरालाल महतो और अजीत महतो समेत अन्य मौजूद थे। सेवा संकल्...