रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। गुरु को सभी देवों से श्रेष्ठ माना गया है। गुरु के सम्मान में पूरा देश शिक्षक दिवस मनाता है। रांची जिले के सोनाहातू प्रखंड के लांदुपडीह गांव के ग्रामीणों ने भी अपने शिक्षक को ऐसा सम्मान दिया है, जो मिसाल बन गया है। गांव में बने एक छोटे मंदिरनुमा भवन को 'गुरु मंदिर' के नाम से जाना जाता है। यहां स्थापित दो प्रतिमाएं किसी देवी-देवता की नहीं, बल्कि गांव के शिक्षक भैरवनाथ महतो और उनकी पत्नी की हैं। प्रतिमाओं की प्रतिदिन पूजा-अर्चना की जाती है। धूप-दीप जलाकर फूल अर्पित किए जाते हैं। पीपल के पेड़ के नीचे शुरू हुई थी शिक्षा की अलख यह भी पढ़ें- Chatra News: शिक्षक दिवस पर राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे हंटरगंज के शिक्षक रविशिक्षक का योगदान भैरवनाथ महतो का जन्म लांदुपडीह गांव में एक गरीब परिवार में...