रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। सोदाग में आगामी 11 नवंबर को सोहराई जतरा का आयोजन होगा। रविवार को पंचायत भवन में मुखिया पतरस तिर्की की अध्यक्षता और लक्ष्मण केरकेट्टा के संचालन में तैयारी बैठक हुई। सर्वसम्मति से गठित समिति का अध्यक्ष फागु तिग्गा, सचिव लक्ष्मण केरकेट्टा तथा कोषाध्यक्ष विलियम बाखला को चुना गया। इसके अलावा संजय टोप्पो व राय तिर्की को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूजा-अर्चना, पूर्ण शराबबंदी, फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित आठ सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: 68 वें वर्ष काली पूजा की तैयारी में जुटी है केरूकोचा सार्वजनिन काली पूजा कमेटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...