रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: रांची। सेवन स्टार्स अकादमी, हेहल में शनिवार को रिबन एवं बैज समारोह हुआ। इसमें हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, सह-कैप्टन, कक्षा प्रतिनिधि और स्क्वॉड सदस्यों को पद एवं जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय के चेयरमैन सह निदेशक डॉ. बिन्देश्वर बेक, उप-प्राचार्य रीतू प्रिया और प्रशासक प्रफुल कुमार बिड ने विद्यार्थियों को रिबन और नेमप्लेट पहनाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ वर्ग में जोसफ किसपोट्टा हेड बॉय और कंचन बड़ाईक हेड गर्ल, जबकि कनिष्ठ वर्ग में हर्षित कुमार हेड बॉय एवं प्राची कुमारी हेड गर्ल नियुक्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...