रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: रांची। सेक्टर दो स्थित धुर्वा कम्युनिटी हॉल में जगन्नाथनगर सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपना 62वां दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाएगी। पूजा की तैयारियों को लेकर आयोजित आम सभा में स्वराज मुखर्जी को अध्यक्ष, रथीन दास को साधारण संपादक और उत्तम घोष को कोषाध्यक्ष चुना गया। पूजा के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती के बाद मंडप परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...