रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: रांची। डिबडीह क्षेत्र में जलजमाव की सूचना मिलने पर रांची नगर निगम की मेयर रौशनी खलखो ने वहां का बुधवार को निरीक्षण किया। जलजमाव को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मेयर के निर्देश पर टीम ने तत्काल नालियों की सफाई एवं जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कराई। निगम के कर्मी क्षेत्र में लगातार कार्यरत हैं और जलजमाव वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार नालियों की सफाई, जलनिकासी एवं अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...