रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखी। कार्यक्रम की शुरूआत न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केंद्र कलाकार लक्ष्मीनाथ महतो के नेतृत्व में कलाकारों ने नागपुरी गीत पर नृत्य पेश किए। बुटन देवी ने साथियों के साथ पंचपरगनिया झूमर पेश किया। शिवशक्ति छऊ नृत्य और मानभूम छऊ नृत्य ने सभी लोगों को आकर्षित किया। कई कलाकारों ने शाम में नागपुरी गीत पेश किया। यह कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश बड़ाइक, सोमनाथ मिंज, अजय उरांव, सुलेखा कुमारी, मीना कच्छप, पूनम उराव, छोटी तिर्की आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...