रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के टुटकी गांव में सड़क किनारे खड़ा विशाल सूखा सिमल का पेड़ लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यह पेड़ मुख्य सड़क और सब्जी बाजार के बिल्कुल पास है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों, सब्जी विक्रेताओं और वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं और ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ की टहनियां गिरती रहती हैं। उनका कहना है कि पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित में इस सूखे पेड़ को जल्द हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में जान-माल का नुकसान हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...