Ranchi News: सुरेंद्रनाथ स्कूल में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी
रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में शुक्रवार को 'इंडिया @2047' थीम पर सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने छात्रों की रचनात्मकता और विजन की तारीफ करते हुए कहा कि एक आदर्श छात्र पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अव्वल रहता है। प्राचार्या समिता सिन्हा ने विद्यार्थियों और सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस प्रदर्शनी में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषयों के प्रतिभागी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: युवा महोत्सव में साहिबगंज महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.