रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को अनगड़ा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को बाल मजदूरी, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह और साइबर अपराध जैसे गंभीर सामाजिक और कानूनी मुद्दों की जानकारी दी गई। पीएलवी ने छात्राओं को बताया कि बाल मजदूरी और बाल विवाह बच्चों के भविष्य और अधिकारों के लिए गंभीर खतरा हैं। पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण या गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: सुरक्षित बचपन अभियान के पहले चरण का समापन, विद्यालयों ...