Ranchi News: सुनगी ने सोनमेर को 1-0 से हराकर जीता हॉकी खिताब
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जलटंडा टोंगरी स्कूल मैदान में पीटी युवा क्लब जलटंडा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सुनगी की टीम ने सोनमेर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। सुनगी की टीम ने एक गोल कर बढ़त बनाई, जबकि सोनमेर की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने फाइनल मुकाबला देखा। मैच के बाद क्लब कमेटी की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को खस्सी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में अंपायर प्रवल संगा, राजू कैथा, जेठा संगा, मोहन संगा और सोनू संगा की भूमिका रही। आयोजन में क्लब अध्यक्ष सुनील संगा, सचिव गोपाल संगा, कोषाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.