Ranchi News: सुगनू में घरेलू सामान लेकर चोर फरार
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची। रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के सुगनू गांव के रहने वाले विजय साह के घर से चोरों ने घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। विजय साह ने खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। विजय ने बताया है कि वेलोग नये घर में रहते हैं। सुगनू खुड़रा टोला में उनका पुराना घर है। उसी घर में शादी का सारा बर्तन तीन बोरी में रखा हुआ था, जिसमें कांसा का थाली, गागर, लोटा सहित कई बर्तन थे। उसके अलावा गैस चूल्हा, सिलिंडर, बिजली के सामान, चार बंडल तार आदि सामान की चोरी की गई है। इस घटना के बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.