रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक तैयारी की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पूजा को लेकर विस्तृत आदेश जारी करते हुए 16 से 21 अक्तूबर तक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। पूजा का आयोजन 11 से 20 अक्तूबर तक होगा, जबकि प्रतिमाओं का विसर्जन 20 और 21 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रशासन ने पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, प्रवेश और निकास के लिए अलग व्यवस्था करने तथा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग मार्ग बनाने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक सूचना प्रसारित करने व...