रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' विषय पर आयोजित दो दिवसीय सतर्कता जागरुकता महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन फेस पेंटिंग, एकल गायन प्रतियोगिताएं और लाइव पेंटिंग कार्यशाला आयोजित की गईं, जिसमें कलाकारों ने कैनवास पर विभिन्न विचारों को जीवंत किया। कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, पॉट पेंटिंग और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ कार्यशाला के कलाकारों और निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार और महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड पीआर) आलोक कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान सीवीओ पंकज कुमार ने रांची के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों के रचनात्...