Ranchi News: सीयूजे में बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के योगदान और उनके संघर्षों को याद किया गया। विश्वविद्यालय के मानवविज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन विभाग और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (एएनएसआई) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय विरासत को सामने रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। कुलपति प्रो सारंग मेधेकर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार उरांव ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज के इतिहास, संघर्ष और स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.