Ranchi News: सीबीआई अधिकारी बताकर होटल संचालक से ठगी का आरोपी गिरफ्तार
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मुरी ने ऑपरेशन रक्षक के तहत कार्रवाई करते हुए खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर होटल संचालक से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद राजकीय रेल थाना (जीआरपी) मुरी को सौंप दिया गया, जहां मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक होटल के संचालक को स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर डराया-धमकाया और बेईमानी से 1100 रुपये ठग लिए। घटना की शिकायत मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल ने शिकायतकर्ता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर ऑपरेशन रक्षक के तहत सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान आरोपी को धर दबोचा गया।
आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.