रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में आमजन में जीवनरक्षक तकनीक सीपीआर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसका संचालन हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश झा के मार्गदर्शन एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ शुभम शेखर की मदद से किया गया। आयोजन में आपातकालीन स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर डॉ झा ने कहा कि हृदयाघात जैसी आपात स्थिति में समय पर और सही तरीके से दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है। डॉ राजेश कुमार झा ने इस जनहितकारी पहल के लिए सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह और डॉ अखिलेश कुमार झा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और पहल से इस प्रकार का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किय...