रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी की पहल पर गुरुवार को गोड़ाडीह पंचायत के सीधाबगान गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। वीणा चौधरी और पूर्व मुखिया बबलू महली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। पुराना ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीण एक माह से अंधेरे में थे। ग्रामीणों के आग्रह पर वीणा चौधरी ने बिजली विभाग से संपर्क कर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है। लोगों ने पहल के लिए आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...