रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी के झारखंड समर्थकों ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह किया। समर्थकों ने जेपीएससी व जेएसएसी प्रतियोगिता परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ विद्यार्थियों ने सोमवार को सत्याग्रह कर विरोध जताया। उन्होंने कहा की छात्रों के ऊपर की गई लाठीचार्ज की पार्टी निंदा करती है। विद्यार्थियों की मांगे जायज है, राज्य सरकार को वार्ता कर इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। अगर आने वाले समय में मांग पूरा नहीं हुआ तो हम विद्यार्थियों के साथ मिलकर जनआंदोलन करेंगे। साथ ही राज्य सरकार से इस्तीफे की मांग करेंगे। मौके पर इमाम सफी , कमलेश चौधरी,रवि पीटर व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का खोरीमहुआ चौक जाम यह भी पढ़ें...