Ranchi News: सीजीएल पेपर लीक के आरोपी कुंदन को जमानत नहीं
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक और गड़बड़ी मामले में सीआईडी द्वारा गिरफ्तार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कुंदन कुमार को अदालत से झटका लगा है। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी है। सीआईडी ने उक्त आरोप में छह सिंतबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी ने 29 सितंबर को अदालत में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी। मूल रूप से पलामू के रहने वाले कुंदन कुमार ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास की थी, जिसके बाद उनका चयन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर हुआ था और वे गुमला जिले के सिसई प्रखंड में पदस्थापित था। परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के इस सनसनीखेज मामले में सीआईडी ने गहन पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.