रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के परमहंस योगानंद पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे और स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थीं। मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानंदजी का कक्ष तथा फोटो एवं पुस्तक गैलरी देखकर जानकारी प्राप्त की। यहां परमहंस योगानंदजी और उनके कुछ प्रमुख शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, प्रकाशित संदर्भ, स्वामीजी से संबंधित जारी डाक टिकट एवं छायाचित्र तथा उनके द्वारा उपयोग की गई सामग्री संरक्षित हैं। इसके अलावा उन्होंने लीची वेदी, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर, ध्यान उद्यान और आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां के बारे में जानकारी ली। स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी ने म...