रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची। स्कूली छात्रों में कम उम्र से ही ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही जैसे मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से सीएमपीडीआई की ओर से 'सतर्कता जागरुकता सप्ताह' के तहत मंगलवार को बोड़या के सरकारी उच्च विद्यालय में छात्रों के लिए पेंटिंग-भाषण प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। स्कूल व जूट के बैग छात्रों के बीच वितरित किए गए। छात्रों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए सतर्कता की शपथ भी दिलाई गई। पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...